छपरा, अप्रैल 9 -- छपरा, हमारे संवाददाता। पुलिस केंद्र में गुरुवार को प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों के लिए प्रातःकालीन योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सिपाहियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सीनियर एसपी विनीत कुमार की देख रेख में यह किया गया l कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें सही तरीके से आसन करने की विधि सिखाई गई, जिससे उनके शरीर की लचीलापन बढ़े और वे शारीरिक रूप से अधिक सक्षम बन सकें। साथ ही प्राणायाम के माध्यम से श्वास-प्रश्वास की सही तकनीक की जानकारी दी गई, जिससे मानसिक तनाव को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर उपस्थित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.