प्रशिक्षण सत्र में बताए गए नियम
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग खुटार मार्ग स्थित मां नारायणी देवी फूल बाबा आश्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस स्वामी केशवाश्रम ने राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हिंदू जीवन एवं संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में जागरूकता और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन मजबूती के मंत्र दिए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.