किशनगंज, जून 8 -- किशनगंज। मा्स्यियकी महाविद्यालय के जलीय पर्यावरण प्रबंधन विभाग के द्वारा किशनगंज सदर प्रखंड के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चकला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. वी. पी. सैनी, डीन, मा्स्यियकी महाविद्यालय, किशनगंज के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा्स्यियकी महाविद्यालय, किशनगंज के संकाय सदस्य, छात्र और मा्स्यियकी महाविद्यालय के एक्वाकल्चर विभाग के प्रमुख डॉ. अभेद पांडेय एवं डीआईईटी चकला के प्रिंसिपल इंचार्ज विजय कुमार एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संकाय सदस्यों ने जागरूकता व्याख्यान दिए और प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्र...