अमरोहा, मार्च 30 -- गजरौला। धनौरा विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा बछरायूं व गजरौला मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को संपन्न हुआ। विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञ वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, भाजपा की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यकर्ता दायित्वों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा एवं संगठन सुदृढ़ीकरण का संकल्प लिया। सुबह में योग सत्र एवं संघ की शाखा आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं में अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रभावना का संचार हुआ। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.