देहरादून, मार्च 5 -- मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को मिक्स मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए। गुड़गांव हरियाणा से आए मिक्स मार्शल आर्ट के कोच ने मसूरी के बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। ताकि बच्चे आत्म सुरक्षा के साथ ही अपना मनोबल बढ़ा सकें, स्वस्थ्य रह सके, नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके व आत्मविश्वास बढ़ सके। एमएमए वर्कशाप में कोच प्रशांत बिष्ट व अभिश्री ने कार्यशाला में आये बच्चों को मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। अभिश्री ने बताया कि मसूरी में पहली बार एमएमए का कान्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य एक फाइट अपने आप से, अपने शरीर से अपने मस्तिष्क से होती है। इसमें किसी भी आयु वर्ग वाले प्रतिभाग कर सकते हैं, चाहे बच्चे हो, गृहणी हो या वरिष्ठ नागरिक हों। एमएमए के राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.