मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- पारू। व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। पारू मंडल के अध्यक्ष संजीव ओझा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शंभू प्रसाद सिंह ने पार्टी की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा के नीति सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। प्रेम सिंह, रोहितचंद्र ठाकुर, उमेश साह, लालदेव साह, मोनू मिश्रा, गुंजन तिवारी, महेश भगत, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...