सुल्तानपुर, मार्च 16 -- चांदा, संवाददाता। सोमवार को विकासखंड प्रतापपुर कमैचा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत दीपक कुमार प्रजापति ने की। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के बेहतर प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान राष्ट्र ग्राम स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत जीपीडीपी, बीपीडीपी एवं डीपीडीपी योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने तथा उन्हें व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। पंचायती राज विभाग से आए प्रशिक्षक निखिल कुमार और रमाशंकर तिवारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं की कार्यप्रणाली, योजना निर्माण, क्रियान्वयन और निग...