गाजीपुर, मार्च 10 -- जखनिया। जखनिया मंडल प्रथम के भाजपा कार्यकर्ताओं का 21-22 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक की गई। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण, संगठनात्मक अनुशासन, और 'अंत्योदय' के सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए आयोजित एक देशव्यापी प्रशिक्षण अभियान है। यह महाअभियान बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और 'राष्ट्र सर्वोपरि' की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रमोद वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यपद्धति से परिचित कराना है। इस मौके पर राजेश राजभर, प्रशांत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.