आगरा, मार्च 30 -- राजकीय शिशु प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय द्वारा एजुकेटर/प्री-प्राइमरी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ज्ञानव इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। प्रशिक्षक रंजीता रानी ने पांच दिनों के दौरान टीएलएम निर्माण के साथ-साथ ईसीसीई आधारित विभिन्न गतिविधियां कराईं। प्रशिक्षण में नोडल प्रभारी एस.बी. आरती, समन्वयक सनत कुमार आर्य तथा सह-समन्वयक ऋचा पंडित का सहयोग रहा।प्राचार्य डायट अनिरुद्ध यादव ने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण का लाभ अपने-अपने विद्यालयों में पूरी रुचि और मनोयोग से लागू करने का आश्वासन लिया। अंत में प्राचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आगरा जिले के नवनियुक्त एजुकेटर, प्री-प्राइमरी शिक्षक एवं राजकीय शिशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.