सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- शिवहर। जिला पंचायत संसाधन केंद्र तथा शक्ति सदन सह अल्पावास गृह का बुधवार को डीएम प्रतिभा रानी ने निरीक्षण किया। स्थानीय आर्दश मिडिल स्कूल परिसर में स्थापित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र का बेहतर ढंग से संचालन करने एवं साफ सफाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला पंचायत संसाधन केंद्र में संचालित विभिन्न विभागीय प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण एवं विषय वस्तु से संबंधित बेहतर ढंग से देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र के भवन की साफ-सफाई, बिजली-पानी, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखा जाए। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को परेशानी न हो। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत संसाधन केंद्र के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण में डीएम के अलावा ए...