लखीमपुरखीरी, मई 3 -- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से संचालित माटी कला कौशल विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकार प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत 10 लाख तक ऋण लेने के लिए चार यूनिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी व परंपरागत कारीगर जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच है वह 15 मई तक वेबसाइट upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी, आधार, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, प्रधान से जारी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड, बैंक पासबुक व स्टेटमेंट सहित संलग्न कर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.