सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- सीतामढ़ी। डुमरा के सिमरा स्थित पुलिस प्रशिक्षक केंद्र सीतामढ़ी का निरीक्षण सीटीसी सिमुलतल्ला के कमांडेंट ने किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कमांडेंट ने प्रशिक्षणरत जवानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप दक्षता विकसित करने पर विशेष बल दिया। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सह उप-प्राचार्य, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझावों पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के नियमित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.