आगरा, अप्रैल 27 -- कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कुटुंब मित्रों एवं मंगल संवाद के मुखियाओं का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। सह प्रांत संयोजक वीरेंद्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत प्रांत टोली सदस्य डा. चंद्रदेव दीक्षित ने संगठन मंत्र के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ कराया। प्रथम सत्र में परिचय के उपरांत मंगल संवाद के माध्यम से हुए बदलाव पर चर्चा हुई। वहीं द्वितीय सत्र में कुटुंब मित्रों द्वारा परिवारों को उन्नति के शिखर तक ले जाने पर विषयक चर्चा हुई। साथ ही भारतीय परंपराओं का संरक्षण, समाज के सुखी रहने एवं परिवार का आचरण सदाचारी रहने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सतेंद्र सिंह खंड संयोजक, अरविंद कुमार नगर संयोजक, कैलाश सिंह, अरविंद, राज बहादुर, अवनीश, आदित्य पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.