पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। भाजपा के पार्टी कार्यालय स्थित कंप्यूटर कक्ष में आंकड़ों और रिपोर्ट भेजने के लिए की जा रही फीडिंग के दौरान दो युवा पदाधिकारियों में अचानक कहासुनी हो गई। जानकारी आई कि पिछले दिनों भाजपा के जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सम्मानित करने का अवसर न दिए जाने से आहत होकर मतभेद वाली बात पर बात बढ़ गई। इस पर कहा गया कि संबंधित वर्ग का प्रभारी न होने के कारण इसकी जिम्मेदारी किसी और की थी। इस पर जमकर कहासुनी हो गई। नोंकझोंक इस कदर बढ़ी कि जिलाध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ गया। अचानक बिगड़ी बात की जानकारी और इसके आगे की बातें हवाओं में चर्चा का कारण बन गई। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण वर्ग की नाराजगी को लेकर भाजपा नेताओं में कहासुनी आरापों का हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने खंडन किया। पर पार्टी संगठन के कार्यालय से बाहर आई बा...