भदोही, मई 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के गोपीगंज स्थित गुरुकुलम विद्यालय में चल रहे विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग का समापन बुधवार को दीक्षा कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों और प्रतिभागियों को संगठनात्मक दायित्वों का बोध कराया गया। प्रशिक्षण वर्ग में 22 जिलों से आई बहनों ने हिस्सा लिया और राष्ट्र निर्माण, सेवा, संस्कार एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि वे राष्ट्र विरोधी तत्वों का मुकाबला करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सदैव तैयार रहेंगी।पूरे प्रशिक्षण वर्ग के दौरान शारीरिक, बौद्धिक और आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। बेटियों ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का भरोसा जताया। इस मौके पर महेंद्र, इंद्रेश, रत्नेश, शुभांगी, दिव्या, दीपा, विद्याभूषण, रचना, ब्रह्म...