हमीरपुर, अप्रैल 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। नवागंतुक डीएम अभिषेक गोयल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहली बार जनसुनवाई की, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। इसके बाद उन्होंने जनगणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। यहां खाने की क्वालिटी देखी। तेल-मसालों को भी चेक किया। साथ ही निर्देशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएं।कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक डीएम ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण उन्ह...