प्रशिक्षण लेने वाले मिशन प्रबंधकों को मिला प्रमाण पत्र
लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के नवचयनित राज्य मिशन प्रबंधकों व मिशन प्रबंधकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब में यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को अपर मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जयनाथ यादव ने प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने सभी को अनुशासन का पालन करने की सीख दी, ताकि लक्ष्य पूरे करने में समस्या न आए। संयुक्त मिशन निदेशक प्रवीणानंद ने कहा कि मिशन से ग्रामीण परिवार की दीदियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.