महाराजगंज, जनवरी 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। यदि आप बेहतर ढंग से रोजगार करना चाहते हैं इसमें उद्योग विभाग आपकी मदद करेगा। तीन योजनाओं में प्रशिक्षण दिलाकर हुनरमंद बनाएगा। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगा है। आवेदन के बाद चयनित उद्यमियों, कारीगरों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी मिलेगा। उद्योग व कारोबार को बढ़ाने के लिए आसानी से सस्ते ब्याज दर पर कर्ज भी मिल सकता है। इसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत राजमिस्त्री, लोहार व नाई टे्रड के लिए दस दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर ट्रेड से संबंधित निशुल्क टूलकिट भी दिया जाएगा। साथ प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इसके लिए विभाग ने वेबसाइड एमएसएमईडाटयूपीडाटजीओवीडाटइन पर ऑनलाइन आवेदन मांगा है। आवेदन छह जनवरी तक शाम पांच बजे तक किया जा सकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.