आजमगढ़, अप्रैल 22 -- आजमगढ़, सवाददाता। जिले में गणित और विज्ञान की पढ़ाई को अब आसान और रोचक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में जिले के तीन शिक्षक नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष कार्यशाला में भाग लेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को प्रशिक्षण लेने के बाद ये शिक्षक जिले में अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे। चयनित तीनों शिक्षक गणित और विज्ञान विषय के हैं, जिन्हें अलग-अलग राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) से चुना गया है।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल और आधुनिक शिक्षण तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि वे कक्षा में छात्रों की समझ और रुचि दोनों बढ़ा सकें। कार्यशाला में डिजिटल टीचिंग टूल्स, स्मार्ट क्लास, वर्चुअल लैब, स्ट...