लखीमपुरखीरी, जून 14 -- मेरा युवा भारत लखीमपुरके चल रहे अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत खाद्य एवं रसद विभाग के सहयोग से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सेवक तुषार भल्ला, दुर्गा प्रसाद, अनुज कुमार, शिवा चौरसिया और पूनम ने भाग लिया है। स्वयं सेवकों को जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आपूर्ति संचालन से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझाया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नमन पाण्डेय व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी डॉ. आरडी सिंह ने गेहूं व धान की खरीद की प्रक्रियाओं को समझाया। डिपो प्रबंधक शशिकांत मौर्य और गौरव शुक्ला ने भंडारण प्रक्रिया और गोदाम प्रबंधन को समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...