सीतापुर, दिसम्बर 27 -- महमूदाबाद, संवाददाता। स्काउट-गाइड हमें सेवा भावना के उद्देश्य के साथ समाज कल्याण और सामुदायिक विकास में योगदान देना सिखाता है। इसमें हमें आत्मनिर्भरता, कैंपिंग, गांठ लगाना, प्राथमिक चिकित्सा और नक्शा पढ़ना जैसे व्यावहारिक कौशल सिखाए जाते हैं, जो जीवन में आत्मनिर्भर बनाते हैं। स्काउट समूह में कार्य करने, योजना बनाने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करके युवाओं को लीडर बनाते हैं। यह बातें भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में मां संकटा देवी धाम के सत्संग भवन में आयोजित सात दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षुकों को संबोधित करते हुये मुख्य प्रशिक्षक राजेन्द्र त्रिपाठी ने कही। ध्वज शिष्टाचार से शुरू हुए प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग के आधारभूत सिद्धांत एवं विधियां, स्काउट प्रतिज्ञा एवं नियम, स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.