मऊ, अगस्त 13 -- मऊ, संवाददाता। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के चौथे दिन गुरुवार को बीआरसी सभागार, कोपागंज में एसआरजी अरविन्द पाण्डेय ने जानकारी दी। कहा कि यदि प्रशिक्षण में सीखी गई शिक्षण विधियों का विद्यालय स्तर पर नियमित रूप से प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान, तकनीकों एवं गतिविधियों को शिक्षक अपनी कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू करें। इससे निश्चित रूप से निपुण भारत मिशन का सपना साकार हो सकेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कोपागंज मुकेश कुमार के निर्देश पर संचालित इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में नवीन पाठ्य-पुस्तक 'वीणा', 'गणित मेला' एवं अंग्रेजी की 'संतूर' के साथ संदर्श...