सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- उस्का बाजार। कस्बा के स्वाभिमान समिति प्रशिक्षण केंद्र पर गुरुवार को स्टाफ एवं ग्रुप लीडर्स के लिए जेंडर एवं लीडरशिप विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षक प्रवेश वर्मा ने जेंडर की अवधारणा, लैंगिक समानता एवं समता के अंतर तथा समाज में उनकी व्यावहारिक उपयोगिता पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समान अवसर, सम्मान और भागीदारी के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। लीडरशिप सत्र में नेतृत्व के गुण, जिम्मेदारियां, निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा जेंडर संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा, उदाहरणों और अनुभव साझा करने के माध्यम से प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान ममता वर्मा, विनोद प्रजापति, दीपक आर्य आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.