समस्तीपुर, मार्च 17 -- विभूतिपुर। प्रखंड के बीआरएनकेएस कॉलेज कल्याणपुर के सभागार में भाजपा विभूतिपुर पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद सिंह ने किया। उदघाटन करते हुए जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने एकात्म मानववाद पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ पार्टी को बेहतर बनाने के गुर सिखाया। जिला महामंत्री ललन सिंह ने अपने विषय पर बोलते हुए पार्टी के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरेश साहू ने सरकार के कार्यों को रेखांकित कर इस तथ्य को अपने-अपने बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार झा ने भी अपने विषय से कार्यकर्ताओं को पार्टी सिद्धांतों से अवगत कराया...