गढ़वा, मार्च 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से आयोजित दो दिवसीय आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम शनिवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की। उक्त प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेराल उत्तरी, मेराल दक्षिणी, गोवावल मंडल, नगर मंडल, गढ़वा ग्रामीण मंडल और डंडा मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे, विचारधारा और कार्यपद्धति से गहराई से अवगत कराना था।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा के गठन और केंद्र व राज्य की सरकारों में पार्टी की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.