प्रशिक्षण में भाग नहीं ले रहे शिक्षक, अब सख्त कार्रवाई होगी
पटना, अगस्त 14 -- सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए ई-शिक्षा कोष के माध्यम से टैग किए गए शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। एससीईआरटी निदेशक यतेन्द्र कुमार पाल ने सभी डीईओ और डीपीओ (एसएसए) को यह जिम्मेदारी दी है कि अपने अधीनस्थ सभी शिक्षकों की प्रशिक्षण में सौ फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। यदि कोई शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होने से असमर्थ हैं तो सक्षम प्राधिकार से पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा। निदेशक ने कहा है कि बिना पूर्वानुमति प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अफसरों को यह भी ताकीद की गई है कि ऐसे शिक्षकों पर की गई कार्रवाई से वे निदेशक अवगत कराएं। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति प्रशिक्षण से अनुपस्थित होने पर शिक्षकों पर होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.