प्रशिक्षण में प्रभावी रोग एवं कीट प्रबंधन की मिली जानकारी
खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि शहर स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में गुरुवार को आत्मा द्वारा दलहन फसलों के उत्पादन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रभावी रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिकों, प्रखंड एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों के साथ-साथ जिले के सातों प्रखंडों के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने दलहन फसलों की उन्नत खेती, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकों, प्रभावी रोग एवं कीट प्रबंधन, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के आधुनिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.