बलिया, मई 2 -- बलिया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में शुरू किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण महाभियान के बारे में जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि बूथ स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जायेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित 'एकात्म मानववाद' की विचारधारा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला प्रभारी विजय बहादु...