बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम निर्वाचन के तहत मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षण कोषांग के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रभाष दत्ता, नोडल पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा, कोषांग प्रभारी डॉ. अतुल कुमार चौबे, राज कुमार शर्मा व मास्टर ट्रेनर अमन कुमार झा, परमेश्वर शर्मा, अनिल कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, सुमन कुमार, रंजीत कुमार, विनोद कुमार, रूपेश कुमार सहित अन्य के द्वारा संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन पदाधिकारियों को मतपत्र से मतदान कराने, मतपेटी को सील करने, मतपत्र लेखा संधारण, पीठासीन की घोषणाएं, डायरी एवं विभिन्न प्रपत्रों के संधारण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रथम चरण के प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.