भदोही, मार्च 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को आरएसडी विद्यालय चकवा में संपन्न हुआ। इसमें नामित 21 सभासदों को सम्मानित किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण में शामिल लोगों को दायित्व का बोध कराया। पांचवें सत्र के औराई विधायक दीनानाथ भास्कर व दूसरे सत्र के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र उपस्थित रहे। इस दौरान सरकार से नामित 21 सभासदों को सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपाजन बूथ को मजबूत करने का काम करें। जिन्हें जो दायित्व मिला है वह उसका बखूबी निर्वहन करें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्र, नागेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय, लालता प्रसाद सोनकर, चंदूलाल चंद्राकर, मनीष पांडेय, मनीषा अंबष्ट, सुषमा मालवीय आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.