बेगुसराय, जनवरी 28 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले से चयनित 422 गृहरक्षक अभ्यर्थियों का भविष्य पिछले कई महीनों से अनिश्चितता के भंवर में फंसा हुआ है। भर्ती प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद अब तक प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका है, जिससे चयनित अभ्यर्थियों में गहरी निराशा और आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को सैकड़ों चयनित गृहरक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शीघ्र प्रशिक्षण शुरू कराने की मांग करने लगे। अभ्यर्थियों के अनुसार, गृहरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अगस्त 2025 में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को सभी चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि चयनित अभ्यर्थी वर्दी सिलवाएं और प्रशिक्षण से संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.