सिद्धार्थ, मई 9 -- शोहरतगढ़। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत कार्मिकों को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए मकान सूचीकरण, मकानों की गणना आदि को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण शिवपति इण्टर कॉलेज में चल रहा है। अंतिम दिन प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना की बारीकियों के बारे में जानकारी साझा की गई। मास्टर ट्रेनर्स धर्मेंद्र सिंह, सनोज गुप्ता, विजय कुमार ने प्रगणकों को मकान सूचीकरण, प्रपत्र भरने, मकानों की गिनती के डिजिटल एवं मैनुअल तरीकों तथा मानचित्रांकन का व्यावहारिक ज्ञान दिया। इस प्रशिक्षण का एसडीएम विवेकानंद मिश्र,तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव व नायब तहसीलदार महबूब अंसारी ने जायजा लिया। इस दौरान बीईओ संजय कुमार, अरुण कुमार, प्रधानाचार्य विक्रम यादव, सीपी सिंह आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...