प्रयागराज, जुलाई 13 -- सैनिक पीजी कॉलेज, देवकली में एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-69 शुरू हो गया है। 15 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित इस शिविर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के सीनियर और जूनियर डिवीजन के 660 कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और देशसेवा की भावना को मजबूत करना है। इस बार शिविर का सबसे बड़ा आकर्षण ड्रोन प्रशिक्षण है। कैडेटों को ड्रोन संचालन के साथ इसके निगरानी, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी उपयोगों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा हथियार संचालन, फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट जैसे विषयों का भी अभ्यास कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : आपदा प्रबंधन में मिलेगा बेहतर ...