गाजीपुर, मार्च 16 -- गाजीपुर। जिले के सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत महमूदपुर में राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से सोमवार से दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी सदर राकेश सिंह ने किया। स्वरोजगार प्रशिक्षण में महिलाओं ने चढ़-बढकर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को टमाटर की नवरत्न चटनी बनाने की विधि बताई गई। कार्यक्रम के दौरान तैयार की गई नवरत्न चटनी को वहां उपस्थित लोगों को टेस्ट कराया गया। चटनी का लुफ्त उठाते हुए लोगों ने स्वाद को खूब सराहा। इस क्रम में फल संरक्षण केंद्र प्रभारी सैयद हाशिम मोहम्मद ने ग्रामीणों को स्वरोजगार के कई टिप्स दिए। कहा कि आज भारत स्टार्टअप इंडिया के मुहिम को गति दे रहा है। इसके तहत ग्राम स्वरोजगार का महत्व अत्यधिक बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.