देवरिया, अप्रैल 4 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाजपा पथरदेवा मंडल की ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण महाअभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली और जनसेवा के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के गुर सिखाए गए। इस कृषि मंत्री शाही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और समरस समाज के सपनों को साकार करना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समर्पण और निष्ठ...