सोनभद्र, फरवरी 21 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जीपीडीपी, बीपीडीपी एवं डीपीडीपी विषय पर ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम म्योरपुर ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना, ब्लॉक पंचायत विकास योजना तथा जिला पंचायत विकास योजना की प्रक्रिया, योजना निर्माण, क्रियान्वयन एवं निगरानी की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने बताया कि योजनाओं का निर्माण गांव की वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर किया जाना चाहिए, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे और पंचायतें आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय प्रबंधन, कार्यों की प्राथमिकता निर्धारण, अभिलेख संधारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.