दुमका, मई 30 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी का बासुकीनाथ में आयोजित प्रशिक्षण में गोपीकांदर प्रखंड से मंडल अध्यक्ष रमेश देहरी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी कार्यकर्ता पहुंच कर शामिल हुए। प्रशिक्षण में संगठनात्मक मजबूती, कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास एवं केंद सरकार की योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष रमेश देहरी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त के बाद कार्यकर्ता में नई जोश, नई ऊर्जा प्राप्त किया है। जिससे आनेवाले समय में गोपीकांदर थाना क्षेत्र में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष नकुल साह, जिला मंत्री मायनो मुर्मू, मंडल महामंत्री बलराम ठाकुर, गोपाल मंडल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...