पूर्णिया, मार्च 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। क्षेत्रीय अनुसंधान उप-केंद्र जलालगढ़ में 9 और 10 मार्च को मूंगफली की उन्नत खेती पर दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 30 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रायोजन भारतीय मूंगफली अनुसंधान संस्थान जूनागढ़ गुजरात की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार महतो ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में मूंगफली की फसल के महत्व, उन्नत खेती की तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने में इसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने कोसी क्षेत्र में मूंगफली की खेती की संभावनाओं और इसके आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला।उत्पादन बढ़ाने के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.