मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मीनापुर। मकसुदपुर पंचायत में बुधवार को पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति पीएलसीडब्ल्यूपीसी का गठन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, स्कूल ड्रॉप आउट, किशोरियों की सुरक्षा तथा जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान एवं त्वरित हस्तक्षेप से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कवच-2 परियोजना के अंतर्गत समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा पंचायत लेवल चाइल्ड वेलफेयर प्रोटेक्शन कमेटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम को मुखिया बरुण कुमार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रगति कुमारी, सरपंच दशरथ साह, संजीव कुमार राम, कामिनी कुमारी, नूतन कुमारी ने संबोधित किया। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम- 2006, किशोर न्याय अधिनियम- 2015, पॉक्सो अधिनियम और मिशन वात्सल्य के प्रावधानों के संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.