प्रशिक्षण में अनुपस्थित 65 शिक्षक और शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन रोका
पीलीभीत, अगस्त 19 -- पीलीभीत। ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण में जिला समन्वयक प्रशिक्षण को निरीक्षण के दौरान 65 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक और शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। उन्हें अपना स्पष्टीकरण दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने 17 अगस्त को एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया था, जिसमें 65 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले थे। इस मामले की बीएसए को रिपोर्ट सौंपी थी। निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन और एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों/शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। यह भी पढ़ें- एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का पांच दिवसीय प्रथम बैच शुरू इसमें शिक्षक-शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.