प्रशिक्षण में अनुपस्थित 24 कर्मियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
बरेली, अप्रैल 21 -- भारत सरकार के जनगणना निदेशालय एवं डीएम के निर्देश पर सोमवार को जनगणना में लगे पर्यवेक्षकों व प्रगणकों के तीन दिवसीय प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रथम बैच में नगर पंचायत मीरगंज, शीशगढ़ एवं ग्रामीण क्षेत्र के 299 प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त करना थाा। लेकिन 275 ही प्रशिक्षण में पहुंचे। 24 अनुपस्थित रहे। एसडीएम ने अनुपस्थित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। प्रशिक्षण में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, ईओ प्रियंका सिंह, दुर्गेश सिंह, बीईओ अवनीश कुमार, अनिल कुमार, आदित्य गंगवार, पुष्पेंद्र सिंह एवं संदीप आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण से गायब आठ शिक्षकों से स्पष्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.