दरभंगा, अप्रैल 1 -- कमतौल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत जाले विधानसभा के सातों मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को चंदौना स्थित आरके मिश्रा कॉलेज में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के ध्वजारोहण व वंदे मातरम गान से हुई, जिससे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना। इस अवसर पर 2025 विधानसभा चुनाव व 'मन की बात' कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ, पंचायत व मंडलों के साथ जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि 'मन की बात' से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ती है और संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे हर बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं को नई दिशा व ऊर्जा मिलेगी। इसमें संगठन, कार्यशैली, जनसंप...