भदोही, मार्च 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में मंगलवार को चकवा स्थित एसआरडी विद्यालय में पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र और औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के मूल मंत्र पर चर्चा करते हुए अपना विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के सर्वोपरि हैं। इनका सम्मान पार्टी का भरोसाा होता है। संगठन के माध्यम से सरकार बनती है तब जाकर अंत्योदय के पथ पर पार्टी सरकार मिलकर काम करती है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनय पाठक, रत्नेश पाठक, सुनील मिश्र, जिलाउपाध्यक्ष गोवर्धन राय, जिला महामंत्री मनीष पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्र, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...