भागलपुर, मार्च 8 -- बिहपुर एनडीए कार्यालय में शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में सात मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की तैयारी पर चर्चा की गई। विधायक ईं. शैलेंद्र, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बताया गया कि 12 मार्च को खरीक उत्तरी मंडल में पहली प्रशिक्षण बैठक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...