भागलपुर, मार्च 12 -- भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर सात मार्च से 14 अप्रैल तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में महाअभियान के महा प्रशिक्षण की पहली बैठक गुरुवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में होगी। इस बैठक में खरीक उत्तरी मंडल भाजपा के कार्यकर्ता भाग लेंगे, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी विधायक ई शैलेन्द्र ने दी है। उन्होंने बताया तैयारी की समीक्षा की गई है। विधायक ने बताया कि बुधवार को पटना में नंदकिशोर यादव से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें नागालैंड के राज्यपाल के रूप में दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...