भदोही, मार्च 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत औराई मंडल का दूसरे दिन का सातवां सत्र बुधवार को चकवा स्थित एक स्कूल में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एवं जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी द्वारा कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संंगठन के मूल मंत्र पर चर्चा किए। संगठन के कार्यकर्ता की सक्रियता से ही बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत हो सकती है। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, मनीषा अंबष्ट, सतीश पांडेय, अर्चना पटेल, फूलचंद, विमल मिश्रा, बृजेश गुप्ता, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.