बोकारो, अप्रैल 29 -- प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को मिला मेडल व प्रमाण पत्र गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन परिसर में माहेर संस्था द्वारा आयोजित नि:शुल्क ब्यूटीशियन एवं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं लड़कियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज, ससबेड़ा पूर्वी मुखिया अंशु कुमारी, आईईएल थाना प्रभारी एसके मंडल तथा समाजसेवी पिंटू पासवान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षित महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संस्था के राजेश कुजूर ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.