अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- संजय मठपाल,द्वाराहाट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रोवर्स और रेंजर्स इकाई के चार वॉलेंटियर्स रोवर लीडर डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे हैं। निपुण राज्य जांच शिविर के तहत यह प्रशिक्षण हुआ था। इसमें प्राथमिक चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबन्धन के गुर सिखाए गए। वापस लौटने पर प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने वॉलेंटियर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए। यहां रेंजर प्रभारी डॉ. आशा पार्छें, डॉ. नाज़िश खान, डॉ. पूनम पंत, डॉ. अंजुम अली, चंद्रा आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.