गिरडीह, जुलाई 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चतरो-मनकडीहा निवासी नरेश राय के पुत्र आशीष कुमार राय के अग्निवीर की (ट्रेनिंग) प्रशिक्षण पूरी कर मंगलवार को गांव पहुंचने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया। मौके पर देवपहाड़ी शिव मठ के महंत स्वामी गोरवानन्द जी महाराज, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीरू देव, जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार राय, अनिल कुमार चौधरी, अर्जुन तुरी, बीरेंद्र सिंह, किशुन सिंह, कैलाश सिंह, अजय राय, शैलेश भोक्ता, संदीप राय, विकास देव, सदानन्द राय, उपेंद्र राय, पंचदेव राय आदि लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- अग्निवीर बने पूर्व एनसीसी कैडेटों का सम्मान, बढ़ाया उत्साह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...