बेगुसराय, सितम्बर 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय निकाय के ऐसे अप्रशिक्षित शिक्षकों को अब प्रशिक्षण पूर्ण करने की तिथि से प्रशिक्षित शिक्षक के वेतनमान का वित्तीय लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने निर्धारित शर्तों के अनुरूप डीएलएड प्रशिक्षण पूरा किया है। इसके लिए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक मुंगेर प्रमंडल डॉ. ओम प्रकाश ने इस संबंध में 25 सितंबर को डीईओ को पत्र जारी किया है।

पत्र का विवरण पत्र में कहा गया है कि न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन में स्थानीय निकाय के वैसे अप्रशिक्षित शिक्षक, जिन्होंने निर्धारित शर्तों के अनुसार डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त किया है, प्रशिक्षण परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की है और टीईटी भी उत्तीर्ण हैं, उन्हें प्रशिक्षण पूर्णता अथवा विरमन की तिथि से प्रशिक्षित शिक्षक के वेतनमान का वित्तीय लाभ देने की...